मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट मथुरा की नई कार्यकारिणी की घोषणा महंत भवानी गिरी और संस्थापक राजीव अग्रवाल के सानिध्य में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में संदीप अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रियांक मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल बंसल को उपाध्यक्ष, आलोक जैन को सचिव और नीलू गोला को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद सभी नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट पूर्व की भांति बाबा श्याम के कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और सेवा कार्यों को लगातार जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि हर अमावस्या पर निशुल्क श्याम कीर्तन का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के भजन और सेवा कार्यों से जुड़ सकें।
संस्थापक राजीव अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में शुरू हुआ यह संगठन आज 107 सदस्यों के बड़े परिवार के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL