मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अफसरों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ से हटाकर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के साथ नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को सीआईडी और साइबर क्राइम के साथ अब यूपी-112 लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं आलोक सिंह को पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
इसके अलावा अनुपम कुलश्रेष्ठ को कानपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। ए. सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय के साथ अपराध शाखा, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. आर.के. स्वर्णकार को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी मिली है। एस.के. भगत को आगरा जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अफसरों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ से हटाकर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के साथ नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को सीआईडी और साइबर क्राइम के साथ अब यूपी-112 लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं आलोक सिंह को पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा अनुपम कुलश्रेष्ठ को कानपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। ए. सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय के साथ अपराध शाखा, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. आर.के. स्वर्णकार को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी मिली है। एस.के. भगत को आगरा जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, जबकि गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL