मथुरा में गोवंश तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 2 गाय-बछड़ा और अवैध चाकू बरामद...
- 3m ago
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव कूम्हा के समीप मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पशु चरा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव झोपड़ी निवासी हरवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हरवीर सिंह रविवार को खेतों में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उनका एक पशु मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन की ओर चला गया। पशु को रोकने के लिए हरवीर सिंह रेलवे लाइन की तरफ दौड़े। इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि हरवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक के पिता तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र खेतों में पशु चरा रहा था। इसी दौरान एक पशु रेलवे लाइन की ओर चला गया। उसे रोकने के प्रयास में हरवीर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए।
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों का बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव कूम्हा के समीप मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पशु चरा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव झोपड़ी निवासी हरवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरवीर सिंह रविवार को खेतों में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उनका एक पशु मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन की ओर चला गया। पशु को रोकने के लिए हरवीर सिंह रेलवे लाइन की तरफ दौड़े। इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि हरवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पिता तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र खेतों में पशु चरा रहा था। इसी दौरान एक पशु रेलवे लाइन की ओर चला गया। उसे रोकने के प्रयास में हरवीर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों का बुरा हाल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!