बरसाना पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 12 मुकदमों...
- 1m ago
मथुरा। यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में परशुराम दल ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। संगठन की ओर से 15 नवंबर से 25 नवंबर तक आगरा से दिल्ली के रामलीला मैदान तक महापदयात्रा निकाली जाएगी। संगठन का दावा है कि इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
रविवार को मथुरा के कृष्णा नगर स्थित एक स्थानीय होटल में परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और प्रस्तावित महापदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में ललित कुमार को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि संगठन यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लंबे समय से आंदोलन करता आ रहा है। इसी कड़ी में 15 नवंबर को आगरा से महापदयात्रा शुरू की जाएगी, जो 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जनपदों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि प्रस्तावित महापदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने मथुरा जनपद के लोगों से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
परशुराम दल के मुताबिक, इस पदयात्रा का उद्देश्य संबंधित कानूनों के विरोध में अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। फिलहाल संगठन की ओर से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।
मथुरा। यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में परशुराम दल ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। संगठन की ओर से 15 नवंबर से 25 नवंबर तक आगरा से दिल्ली के रामलीला मैदान तक महापदयात्रा निकाली जाएगी। संगठन का दावा है कि इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। रविवार को मथुरा के कृष्णा नगर स्थित एक स्थानीय होटल में परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और प्रस्तावित महापदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में ललित कुमार को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि संगठन यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लंबे समय से आंदोलन करता आ रहा है। इसी कड़ी में 15 नवंबर को आगरा से महापदयात्रा शुरू की जाएगी, जो 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न जनपदों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि प्रस्तावित महापदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने मथुरा जनपद के लोगों से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। परशुराम दल के मुताबिक, इस पदयात्रा का उद्देश्य संबंधित कानूनों के विरोध में अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। फिलहाल संगठन की ओर से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!