धौलपुर में सुबह 5 से 9 बजे तक विशेष नाकाबंदी, एक दर्जन वाहन चालकों के चालान

  • संवाददाता: आदेश भटनागर
  • 1h Ago 91 Views


धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों और त्योहारों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस महानिरीक्षक, भरतपुर रेंज तथा जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार सुबह 5 बजे से 9 बजे तक ‘ए-श्रेणी’ की विशेष नाकाबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों, चालकों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की।

अभियान के तहत थाना निहालगंज पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए दो स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे से 7 बजे तक औंडेला रोड चौकी पर नाकाबंदी की। इसके बाद सुबह 7 बजे से 9 बजे तक राजाखेड़ा बाईपास पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग एक दर्जन वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत चालान काटे गए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

धौलपुर पुलिस के अनुसार, आगामी पंचायत चुनावों और दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now