मथुरा में वाहन चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार...
- 1h ago
मथुरा। अहोई अष्टमी के पावन पर्व पर राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। रविवार, 1 नवंबर 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से गोवर्धन स्थित राधाकुंड और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम स्नान कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की क्रियाशीलता और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ राधाकुंड के आसपास के गलियारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त भी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाए रखना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना रहा।
मथुरा। अहोई अष्टमी के पावन पर्व पर राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। रविवार, 1 नवंबर 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से गोवर्धन स्थित राधाकुंड और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम स्नान कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की क्रियाशीलता और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ राधाकुंड के आसपास के गलियारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त भी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाए रखना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!