उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, PWD ने तय की 30 सितंबर की डेडलाइन

  • 28d Ago 172 Views


देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार ने राज्यभर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 30 सितंबर की समयसीमा तय कर दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव ने हल्द्वानी में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत तय समय के भीतर पूरी की जाए।

बैठक में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव ने अधिकारियों से कहा कि गड्ढों की मरम्मत केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। साथ ही संवेदनशील और अधिक यातायात वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

PWD ने सभी संबंधित अभियंताओं और जिलास्तरीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा मरम्मत कार्य की प्रगति की निगरानी करने के आदेश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 30 सितंबर तक राज्य की प्रमुख एवं संपर्क सड़कें गड्ढा मुक्त होकर आम जनता के लिए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करा सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now