मांट तहसील समाधान दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, छह का मौके पर निस्तारण...
- 20m ago
मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस ने चोरी की घटनाओं के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हैरो, 6,200 रुपये नकद और चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया सोनालिका DI35 ट्रैक्टर बरामद किया है। ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को बठैनकलां जाने वाले रास्ते पर आंशिक रूप से विकसित कॉलोनी के पास से देवेंद्र पुत्र लक्ष्मन निवासी फालेन और जस्सू उर्फ जसविंदर पुत्र राजेंद्र निवासी फालेन, थाना कोसीकलां को गिरफ्तार किया गया।
बरामद ट्रैक्टर के चेसिस नंबर 0610ZJ100656/3 और इंजन नंबर 3097FL62J101275 बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में मुकदमा संख्या 701/2026 और 702/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोसीकलां और छाता थानों में चोरी से संबंधित अन्य मुकदमों का भी उल्लेख है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस ने चोरी की घटनाओं के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हैरो, 6,200 रुपये नकद और चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया सोनालिका DI35 ट्रैक्टर बरामद किया है। ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को बठैनकलां जाने वाले रास्ते पर आंशिक रूप से विकसित कॉलोनी के पास से देवेंद्र पुत्र लक्ष्मन निवासी फालेन और जस्सू उर्फ जसविंदर पुत्र राजेंद्र निवासी फालेन, थाना कोसीकलां को गिरफ्तार किया गया।बरामद ट्रैक्टर के चेसिस नंबर 0610ZJ100656/3 और इंजन नंबर 3097FL62J101275 बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में मुकदमा संख्या 701/2026 और 702/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोसीकलां और छाता थानों में चोरी से संबंधित अन्य मुकदमों का भी उल्लेख है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!