दुर्गा विसर्जन से पहले एक्शन में पुलिस-प्रशासन, बाइक से निकले SDM-CО; घाटों और विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण

  • 1h Ago 59 Views


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विसर्जन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर बाइक से सड़क पर उतरे और विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, बैरिकेडिंग और रोशनी के इंतजामों को परखा तथा कमियां मिलने पर संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

रुदौली कस्बे से बाबा बाजार के रेछ घाट तक अधिकारियों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर ने मवई थानाध्यक्ष के साथ ककरहा घाट का भी निरीक्षण किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान घाट की सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य विसर्जन से पहले सभी कमियों को दूर कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now