मथुरा के स्वामी घाट पर उद्योगपति प्रमोद कचहरी के पुश्तैनी मकान का छज्जा गिरा, CCTV...
- 6m ago
ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम की वनलीला के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की सुंदर झांकियों के साथ जयंत पर कृपा, चित्रकूट में माता अनसूया से माता जानकी की भेंट तथा वनवास के दौरान जंगल भ्रमण की लीलाओं के दर्शन कराए गए। झांकियां नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इसके बाद खर-दूषण और सूर्पणखा की भव्य सवारी रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से निकाली गई। सवारी घंटाघर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और हलवाई गली से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ लीला के पात्रों का स्वागत किया।
रामलीला मैदान में लीला निर्देशक पंडित सतनारायण शर्मा के निर्देशन में लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को त्रेतायुग की घटनाओं का जीवंत अनुभव कराया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्रृंगारी प्रमुख भागवत तायल, अशोक खंडेलवाल, राजू रुहेला, श्यामू, कपीश, श्री रामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी एवं विवेक चौधरी सहित राहुल जैन, कामिया, बॉबी ठाकुर, कल्पेश जैन, मनीष जैन हलवाई, वेद प्रकाश, देवेश त्यागी, कार्तिक चौधरी, पुष्पेंद्र, लोकेश, पवन सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, अनुराग तायल, हैप्पी, युग भारद्वाज, देवेश गौड़, मोहन दत्त शर्मा, अमित जैन, प्रियांशु सिंघल, सार्थक, जितेंद्र, प्रशांत, पिंटू उपाध्याय, ध्रुव शर्मा सहित संस्थान के अनेक सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम की वनलीला के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की सुंदर झांकियों के साथ जयंत पर कृपा, चित्रकूट में माता अनसूया से माता जानकी की भेंट तथा वनवास के दौरान जंगल भ्रमण की लीलाओं के दर्शन कराए गए। झांकियां नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके बाद खर-दूषण और सूर्पणखा की भव्य सवारी रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से निकाली गई। सवारी घंटाघर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और हलवाई गली से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ लीला के पात्रों का स्वागत किया। रामलीला मैदान में लीला निर्देशक पंडित सतनारायण शर्मा के निर्देशन में लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को त्रेतायुग की घटनाओं का जीवंत अनुभव कराया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रृंगारी प्रमुख भागवत तायल, अशोक खंडेलवाल, राजू रुहेला, श्यामू, कपीश, श्री रामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी एवं विवेक चौधरी सहित राहुल जैन, कामिया, बॉबी ठाकुर, कल्पेश जैन, मनीष जैन हलवाई, वेद प्रकाश, देवेश त्यागी, कार्तिक चौधरी, पुष्पेंद्र, लोकेश, पवन सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, अनुराग तायल, हैप्पी, युग भारद्वाज, देवेश गौड़, मोहन दत्त शर्मा, अमित जैन, प्रियांशु सिंघल, सार्थक, जितेंद्र, प्रशांत, पिंटू उपाध्याय, ध्रुव शर्मा सहित संस्थान के अनेक सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!