मांट तहसील समाधान दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, छह का मौके पर निस्तारण...
- 20m ago
मथुरा। बीएसए कॉलेज, मथुरा में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फल वितरण, दीप प्रज्वलन तथा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारियों डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. एस.के. राय, डॉ. मधु त्यागी, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.पी. राय, डॉ. बी.के. गोस्वामी, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, डॉ. चंचल शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. रेखा राय और डॉ. अनु गर्ग सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
मथुरा। बीएसए कॉलेज, मथुरा में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फल वितरण, दीप प्रज्वलन तथा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारियों डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. एस.के. राय, डॉ. मधु त्यागी, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.पी. राय, डॉ. बी.के. गोस्वामी, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, डॉ. चंचल शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. रेखा राय और डॉ. अनु गर्ग सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!