महावन में ABVP की नई नगर इकाई घोषित, बॉबी यादव बने नगर अध्यक्ष और हिमांशु यादव को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी

  • 1h Ago 61 Views


मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जिला मथुरा, ब्रज प्रांत के अंतर्गत महावन नगर इकाई की घोषणा की गई। संगठनात्मक विस्तार के तहत बॉबी यादव को नगर अध्यक्ष और हिमांशु यादव को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विभाग संयोजक अमन पाण्डेय, विभाग छात्रा प्रमुख साधना प्रजापति, जिला छात्रा प्रमुख विनीता शर्मा और महानगर सह मंत्री कान्हा चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है। महावन में नई नगर इकाई के गठन से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

नगर सह मंत्री के रूप में पवन यादव और विशाल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सौरभ प्रसाद को नगर SFD संयोजक, लव चौधरी को सह संयोजक, हेमराज धनगर को SFS संयोजक, सनी यादव को सह SFS संयोजक, मनीष यादव को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, रोहित कुशवाहा को सह संयोजक, राम कुमार को खेलो भारत संयोजक, ऋतिक यादव को मीडिया संयोजक और सुमित यादव को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया।

अभाविप ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त नगर इकाई विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, बेहतर शैक्षिक वातावरण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now