मथुरा के स्वामी घाट पर उद्योगपति प्रमोद कचहरी के पुश्तैनी मकान का छज्जा गिरा, CCTV...
- 6m ago
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मथुरा-वृंदावन में कई प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit और Zepto के स्टोर सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान वृंदावन में ब्लिंकिट के दो स्टोर से करीब 26 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित घी सीज किया गया। इसके अलावा कुट्टू के आटे और घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वृंदावन के चैतन्य विहार, सुनरख और राजपुर स्थित ब्लिंकिट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मथुरा के डैंपियर नगर और टाउनशिप स्थित ब्लिंकिट स्टोर तथा गोविंद नगर स्थित Zepto प्रतिष्ठान की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान वृंदावन के सुनरख स्थित ब्लिंकिट स्टोर से 18 हजार रुपये और राजपुर स्थित स्टोर से 8 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित घी सीज किया गया। दोनों स्थानों से कुट्टू के आटे और घी के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी जांच की। मथुरा स्थित कालीचरण मिठाई वाले के यहां से बादाम मिल्क और छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। इन नमूनों को भी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
निरीक्षण अभियान के साथ-साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। होली गेट चौराहे पर खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से आमजन और खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा घरेलू स्तर पर प्रारंभिक जांच के तरीकों की जानकारी दी गई।
इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, राम नरेश, नेहा सिंह, दिनेश भारती और धर्मेंद्र सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखना है। नमूनों की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मथुरा-वृंदावन में कई प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit और Zepto के स्टोर सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान वृंदावन में ब्लिंकिट के दो स्टोर से करीब 26 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित घी सीज किया गया। इसके अलावा कुट्टू के आटे और घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वृंदावन के दो स्टोर से घी सीज जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वृंदावन के चैतन्य विहार, सुनरख और राजपुर स्थित ब्लिंकिट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मथुरा के डैंपियर नगर और टाउनशिप स्थित ब्लिंकिट स्टोर तथा गोविंद नगर स्थित Zepto प्रतिष्ठान की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान वृंदावन के सुनरख स्थित ब्लिंकिट स्टोर से 18 हजार रुपये और राजपुर स्थित स्टोर से 8 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित घी सीज किया गया। दोनों स्थानों से कुट्टू के आटे और घी के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। मिठाई और आइसक्रीम के भी लिए नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी जांच की। मथुरा स्थित कालीचरण मिठाई वाले के यहां से बादाम मिल्क और छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। इन नमूनों को भी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति किया जागरूक निरीक्षण अभियान के साथ-साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। होली गेट चौराहे पर खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से आमजन और खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा घरेलू स्तर पर प्रारंभिक जांच के तरीकों की जानकारी दी गई। इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, राम नरेश, नेहा सिंह, दिनेश भारती और धर्मेंद्र सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखना है। नमूनों की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!