मांट तहसील समाधान दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, छह का मौके पर निस्तारण...
- 21m ago
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। संत देवराहा बाबा समाधि स्थल के समीप नदी में स्नान करने उतरे 65 वर्षीय व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी राम अवध गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की। बताया जा रहा है कि राम अवध गुप्ता यमुना घाट पर स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए गाजीपुर के संबंधित थाने से संपर्क किया जा रहा है। यमुना में डूबने से हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। संत देवराहा बाबा समाधि स्थल के समीप नदी में स्नान करने उतरे 65 वर्षीय व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी राम अवध गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की। बताया जा रहा है कि राम अवध गुप्ता यमुना घाट पर स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए गाजीपुर के संबंधित थाने से संपर्क किया जा रहा है। यमुना में डूबने से हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!