श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने नियुक्ति पर भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना होगा तथा जनता से जुड़े विद्युत संबंधी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से की थी। लंबे समय तक संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें यह अहम दायित्व सौंपे जाने को नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। इस पद के साथ उन्हें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का दर्जा भी प्राप्त है। अब प्रदेश की विद्युत व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जांच, समीक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों की निगरानी उनके नेतृत्व में की जाएगी। ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने नियुक्ति पर भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना होगा तथा जनता से जुड़े विद्युत संबंधी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से की थी। लंबे समय तक संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें यह अहम दायित्व सौंपे जाने को नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!