बिग बॉस फेम सौरभ पटेल पर Attempt to Murder की FIR, बोले– छात्रों की आवाज़ उठाता रहूंगा

  • 9h ago
  • 139 views


बिग बॉस सीजन 12 फेम अभिनेता सौरभ पटेल ने रांची में दर्ज Attempt to Murder FIR के बाद झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। सौरभ का कहना है कि वे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में झारखंड आए थे और उन्हें FIR से डराया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, तो पूरे घटनाक्रम में शामिल हर पक्ष की निष्पक्ष जांच भी होनी चाहिए। सौरभ ने सवाल उठाया कि क्या कानून सबके लिए बराबर है या जगह और व्यक्ति देखकर बदलता है?

साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों से बातचीत की जाए, निर्दोषों को परेशान न किया जाए और दोषियों के खिलाफ सबूत के आधार पर समान कार्रवाई हो।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now