मिशन शक्ति अभियान: कोसीकलां में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से किया जागरूक

  • 9h ago
  • 82 views


मथुरा के कोसीकलां स्थित गांधी पार्क में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

मिशन शक्ति टीम प्रभारी काजल तौमर ने महिलाओं और छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें तथा साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने 112, 1090, 181 और 1930 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी।

अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिर परिसर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग व जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। टीम ने महिला दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

इसके अलावा महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और लाभों की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now