श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
मथुरा (राया): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना राया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नगला चेता बंबा पुल, सौख खेड़ा नाले की पटरी के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 2.950 किलो गांजा बरामद होने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश कुमार उर्फ शह शांह, पुत्र कृपाल सिंह, निवासी भरऊगढ़, थाना राया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना राया पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मथुरा (राया): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना राया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नगला चेता बंबा पुल, सौख खेड़ा नाले की पटरी के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 2.950 किलो गांजा बरामद होने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश कुमार उर्फ शह शांह, पुत्र कृपाल सिंह, निवासी भरऊगढ़, थाना राया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना राया पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!