श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। अब डीआरडीओ द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय निजी रक्षा कंपनियों को ट्रांसफर की जाएगी, जिससे देश में ही अत्याधुनिक मिसाइलों का निर्माण तेज़ी से हो सकेगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सभी कन्वेंशनल मिसाइल सिस्टम की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य निजी रक्षा उद्योग की उत्पादन क्षमता बढ़ाना, विदेशी आयात पर निर्भरता घटाना और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को नई गति देना है।
इस पहल के तहत भारतीय कंपनियां डीआरडीओ की विकसित मिसाइल तकनीक के आधार पर देश में ही निर्माण कर सकेंगी। इससे रक्षा क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, साथ ही सशस्त्र बलों को स्वदेशी हथियारों की आपूर्ति और मजबूत होगी।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह निर्णय भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में निजी भागीदारी को ऐतिहासिक बढ़ावा देगा और स्वदेशी मिसाइल उत्पादन के नए दौर की शुरुआत करेगा।
भारत की रक्षा ताकत को और मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। अब डीआरडीओ द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय निजी रक्षा कंपनियों को ट्रांसफर की जाएगी, जिससे देश में ही अत्याधुनिक मिसाइलों का निर्माण तेज़ी से हो सकेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सभी कन्वेंशनल मिसाइल सिस्टम की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य निजी रक्षा उद्योग की उत्पादन क्षमता बढ़ाना, विदेशी आयात पर निर्भरता घटाना और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को नई गति देना है। इस पहल के तहत भारतीय कंपनियां डीआरडीओ की विकसित मिसाइल तकनीक के आधार पर देश में ही निर्माण कर सकेंगी। इससे रक्षा क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, साथ ही सशस्त्र बलों को स्वदेशी हथियारों की आपूर्ति और मजबूत होगी। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह निर्णय भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में निजी भागीदारी को ऐतिहासिक बढ़ावा देगा और स्वदेशी मिसाइल उत्पादन के नए दौर की शुरुआत करेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!