श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
मथुरा: संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ–2026 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त एवं आईएएस ओजस्वी राज ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, तार्किक बुद्धि, अनुशासन और सशक्त चरित्र के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में ओजस्वी राज ने कहा कि आज के युवाओं को नकारात्मकता से दूर रहकर नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बलिया में ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित सत्तू एवं दलिया स्टार्टअप तथा सरकारी विद्यालयों में साइंस लैब और एआई कक्षाएं शुरू कराने के अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को समाज के लिए उपयोगी नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने जोशीले अंदाज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौतियों से कभी घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और साहस, अनुशासन व समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी, ज्ञान, कौशल और श्रेष्ठ व्यवहार के साथ सफलता हासिल करने की बात कही। वहीं कुलपति प्रो. एम.बी. चेट्टी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नवप्रवेशी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास, नवाचार और विश्वविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं से भी परिचित कराया जाएगा।
मथुरा: संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारंभ–2026 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त एवं आईएएस ओजस्वी राज ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, तार्किक बुद्धि, अनुशासन और सशक्त चरित्र के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। अपने संबोधन में ओजस्वी राज ने कहा कि आज के युवाओं को नकारात्मकता से दूर रहकर नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बलिया में ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित सत्तू एवं दलिया स्टार्टअप तथा सरकारी विद्यालयों में साइंस लैब और एआई कक्षाएं शुरू कराने के अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को समाज के लिए उपयोगी नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने जोशीले अंदाज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौतियों से कभी घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और साहस, अनुशासन व समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी, ज्ञान, कौशल और श्रेष्ठ व्यवहार के साथ सफलता हासिल करने की बात कही। वहीं कुलपति प्रो. एम.बी. चेट्टी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नवप्रवेशी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास, नवाचार और विश्वविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं से भी परिचित कराया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!