रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: मथुरा होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

  • 9h ago
  • 153 views


रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें झांसी, खजुराहो, आगरा, मथुरा, कोसी कलां और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी, जिससे त्योहार के समय अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

मथुरा से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • 01901/01902 झांसी–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: 27 और 28 अगस्त को संचालन। मथुरा पर आगमन 4:05 बजे एवं वापसी में रात 10:05 बजे ठहराव।

  • 01903/01904 झांसी–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त (अप) तथा 27 से 31 अगस्त (डाउन) तक संचालन। मथुरा पर मध्यरात्रि 12:05 बजे और वापसी में सुबह 6:15 बजे ठहराव।

  • 01913/01914 खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: 26, 28 व 30 अगस्त तथा वापसी में 27, 29 व 31 अगस्त को चलेगी। मथुरा पर अप दिशा में सुबह 4:20 बजे और डाउन दिशा में दोपहर 2:05 बजे ठहराव रहेगा।

इन स्पेशल ट्रेनों में साधारण, शयनयान, चेयरकार तथा वातानुकूलित श्रेणी सहित 20 से 21 ICF कोच लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा सुविधा मिल सके।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति 139 हेल्पलाइन या NTES पर अवश्य जांच लें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now