1 लाख सरकारी नौकरियों के वादे पर सियासत तेज, कांग्रेस और AIMIM ने योगी सरकार को घेरा

  • 14h ago
  • 99 views


सीएम योगी आदित्यनाथ के अगले 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्ति पत्र देने के ऐलान पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और AIMIM ने सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए बेरोजगारी, खाली पदों और पूर्व वादों को लेकर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अगले छह महीने के भीतर अलग-अलग चरणों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देगी। उनका दावा है कि हर सप्ताह भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।

इस घोषणा पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा ने 2017 और 2022 के चुनावों में लाखों नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज भी प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी पद खाली हैं। उन्होंने शिक्षकों और पुलिस विभाग में रिक्त पदों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को “जुमलेबाज” बताया।

वहीं AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार पिछले नौ वर्षों में दिए गए वास्तविक रोजगार के आंकड़े सार्वजनिक करे और युवाओं को ठोस अवसर उपलब्ध कराए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now