मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने दिल्ली-NCR में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग से जुड़े 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी की 15 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की गई हैं।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-60 क्षेत्र में घेराबंदी कर दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुष्पेन्द्र, राजू, ब्रजेश और लोकेश बताए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गैंग का सरगना श्रीपाल है, जो संभल का रहने वाला है। ये आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
जानकारी के मुताबिक, ब्रजेश और पुष्पेन्द्र दिन के समय दिल्ली-NCR में छोले-कुलचे और पराठे का ठेला लगाते थे और इसी आड़ में कंपनियों व घरों के बाहर खड़ी बाइकों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही ये अपने साथियों के साथ मिलकर मिनटों में बाइक चोरी कर लेते थे।
चोरी के बाद आरोपी वाहनों को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के सुनसान इलाकों में छिपा देते थे और फिर फर्जी तरीके से उन्हें कम दामों में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से 15 चोरी की दोपहिया गाड़ियों के साथ दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL