नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 9h ago
नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध नैनीताल की लोअर मॉल रोड करीब एक साल से बंद होने के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन स्वतंत्रता दिवस से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए।
बताया गया कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क खोलने को लेकर कई बार समय-सीमा और आश्वासन दिए गए, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। टंडन का दावा है कि वह प्रशासन के आश्वासन पर पहले चार बार आंदोलन स्थगित कर चुके हैं।
धरने को अब व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और नगरपालिका सभासदों का समर्थन मिल रहा है। भारी बारिश के बावजूद लोग धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन के समर्थन का भरोसा दे रहे हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से बंद लोअर मॉल रोड का असर व्यापार, पर्यटन और स्थानीय लोगों के जनजीवन पर पड़ रहा है। पुनीत टंडन ने स्पष्ट किया है कि इस बार जब तक सड़क को लेकर जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध नैनीताल की लोअर मॉल रोड करीब एक साल से बंद होने के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन स्वतंत्रता दिवस से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए। बताया गया कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क खोलने को लेकर कई बार समय-सीमा और आश्वासन दिए गए, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। टंडन का दावा है कि वह प्रशासन के आश्वासन पर पहले चार बार आंदोलन स्थगित कर चुके हैं। धरने को अब व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और नगरपालिका सभासदों का समर्थन मिल रहा है। भारी बारिश के बावजूद लोग धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन के समर्थन का भरोसा दे रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से बंद लोअर मॉल रोड का असर व्यापार, पर्यटन और स्थानीय लोगों के जनजीवन पर पड़ रहा है। पुनीत टंडन ने स्पष्ट किया है कि इस बार जब तक सड़क को लेकर जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!