ठाकुर बांके बिहारी को पति मानकर देवी इंदुलेखा ने रखा करवाचौथ व्रत, नंदगांव में छलनी...
- 37m ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली मोहल्ले में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।
पूरा मामला थाना हाईवे क्षेत्र के महोली मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, रोहतास और विकास उर्फ विशाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विकास उर्फ विशाल ने तमंचा निकालकर रोहतास को गोली मार दी।
गोली लगते ही रोहतास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहतास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वीओ— वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा राजीव कुमार सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी विशाल और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े के तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद हुई इस हत्या ने एक बार फिर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली मोहल्ले में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं। पूरा मामला थाना हाईवे क्षेत्र के महोली मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, रोहतास और विकास उर्फ विशाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विकास उर्फ विशाल ने तमंचा निकालकर रोहतास को गोली मार दी। गोली लगते ही रोहतास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहतास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीओ— वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा राजीव कुमार सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी विशाल और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े के तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद हुई इस हत्या ने एक बार फिर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!