Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 17 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबे 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाजीपुर के थे निवासी

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। संत देवराहा बाबा समाधि स्थल के समीप नदी में स्नान करने उतरे 65 वर्षीय व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी राम अवध गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान की। बताया जा रहा है कि राम अवध गुप्ता यमुना घाट पर स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए गाजीपुर के संबंधित थाने से संपर्क किया जा रहा है। यमुना में डूबने से हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Previous News

13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय नर्सेज संघ का आठवें दिन भी प्रदर्शन जारी, जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर कर रहे काम

Next News

थाना छाता पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को महिला सुरक्षा और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की दी जानकारी