बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 1h ago
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि बसों, रास्तों या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर डरने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी घटना होने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना देने और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर कराने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने घर-परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की भी दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी विद्यार्थियों की सफलता में बाधा न बने।
योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), नीट (NEET), जेईई (JEE), एनडीए (NDA) और सीडीएस (CDS) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
इस जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि बसों, रास्तों या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर डरने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी घटना होने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना देने और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर कराने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने घर-परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की भी दी जानकारी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी विद्यार्थियों की सफलता में बाधा न बने। योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), नीट (NEET), जेईई (JEE), एनडीए (NDA) और सीडीएस (CDS) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!