मथुरा-बरेली हाईवे पर पेट्रोलियम से भरे दो टैंकरों की भीषण भिड़ंत कैबिन में फंसा...
- 5m ago
अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मथुरा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे महंत राजू दास ने पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव से सवाल किया कि हम तो आ गए हैं, आप कब आएंगे? इस दौरान उनके साथ कई संत और धर्माचार्य भी मौजूद रहे। क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रविवार को अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंच से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने की चुनौती दी।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर द्वार यानी गेट नंबर तीन पर महंत राजू दास हाथों में पोस्टर लेकर नजर आए। पोस्टर पर अखिलेश यादव की साइकिल चलाते हुए तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा था- 'हम तो आ गए हैं, तुम कब आओगे। अयोध्या से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि आओ अखिलेश यादव जी।' वहीं पोस्टर पर 'गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा भी लिखा हुआ था।
महंत राजू दास के साथ काष्र्णि नागेंद्र महाराज, काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत के प्रभारी रोहित रिछारिया समेत कई संतों और धर्माचार्यों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए। दर्शन के बाद संतों ने परिसर में मौजूद मस्जिद को हटाकर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाए जाने की मांग भी उठाई।
महंत राजू दास की यह चुनौती ऐसे समय सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।
अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मथुरा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे महंत राजू दास ने पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव से सवाल किया कि हम तो आ गए हैं, आप कब आएंगे? इस दौरान उनके साथ कई संत और धर्माचार्य भी मौजूद रहे। क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रविवार को अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंच से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने की चुनौती दी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर द्वार यानी गेट नंबर तीन पर महंत राजू दास हाथों में पोस्टर लेकर नजर आए। पोस्टर पर अखिलेश यादव की साइकिल चलाते हुए तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा था- 'हम तो आ गए हैं, तुम कब आओगे। अयोध्या से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि आओ अखिलेश यादव जी।' वहीं पोस्टर पर 'गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा भी लिखा हुआ था। महंत राजू दास के साथ काष्र्णि नागेंद्र महाराज, काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत के प्रभारी रोहित रिछारिया समेत कई संतों और धर्माचार्यों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए। दर्शन के बाद संतों ने परिसर में मौजूद मस्जिद को हटाकर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाए जाने की मांग भी उठाई। महंत राजू दास की यह चुनौती ऐसे समय सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!