जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नदारद, बच्चों के इलाज के लिए भटक रहे परिजन

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 21m Ago 66 Views


उत्तर प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन मथुरा के जिला महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के आरोप लग रहे हैं। जिसके चलते अपने बच्चों का उपचार कराने पहुंच रहे माता-पिता को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के सीएमएस ने भी डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने की बात स्वीकार की है। देखिए ये खास रिपोर्ट।

मथुरा के जिला महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश से जुड़ा है, जिनके निर्धारित समय पर ओपीडी में उपलब्ध नहीं रहने की शिकायत सामने आई है।

दरअसल, अपने बच्चों का उपचार कराने के लिए दूर-दराज से माता-पिता जिला महिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर की कुर्सी खाली दिखाई देती है। परिजनों का आरोप है कि जब डॉक्टर के बारे में जानकारी की जाती है तो कर्मचारियों द्वारा उनके अभी तक नहीं आने की बात कही जाती है। ऐसे में कई बार माता-पिता को अपने बीमार बच्चों का उपचार कराए बिना ही वापस लौटना पड़ता है।

इस मामले की गंभीरता तब और बढ़ जाती है, जब अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी भी डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने की बात स्वीकार करते हैं।

जब इस संबंध में जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अनिल पूर्वानी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ काफी समय से निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी भेजी जा चुकी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now