सीएम के आगमन से पहले खानापूर्ति का आरोप, व्यापारियों ने कहा—सिर्फ रूट चमकाने से नहीं...
- 16h ago
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, जिलाधिकारी मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण प्रणाली तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन्माष्टमी के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन का कहना है कि जन्माष्टमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, मंडलायुक्त आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, जिलाधिकारी मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण प्रणाली तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन्माष्टमी के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। प्रशासन का कहना है कि जन्माष्टमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!