ईरान-पाकिस्तान से उठे धूल भरे तूफान का असर, दिल्ली की हवा हुई 'खराब'

  • 47d Ago 502 Views


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर की हवा अचानक 'खराब' (Poor) श्रेणी में पहुंच गई है। इसकी वजह ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की ओर से उठे धूल भरे तूफान को माना जा रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंच गया है।

कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के अनुसार, सीमापार से आई धूल के कारण वातावरण में PM10 कणों की मात्रा तेजी से बढ़ी है। रविवार शाम दिल्ली का AQI 200 के पार पहुंच गया, जबकि कई इलाकों में यह 261 तक दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

दिलचस्प बात यह है कि 10 जुलाई को बारिश के बाद दिल्ली की हवा पिछले करीब तीन वर्षों में सबसे साफ दर्ज की गई थी, लेकिन महज दो-तीन दिन में धूल भरे तूफान के कारण वायु गुणवत्ता फिर बिगड़ गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सीमापार धूल (Transboundary Dust Transport) का प्रभाव है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके कम होने की संभावना है। फिलहाल लोगों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है |

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now