Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर भागे बदमाश, 300 जवानों ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एसओजी टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध किन-किन आपराधिक घटनाओं से रहा है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

Previous News

मथुरा में साड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख - दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Next News

स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 मासूम समेत 3 की मौत, कई बच्चे गंभीर घायल