दीपावली पर भी नहीं थमा नर्सिंग स्टाफ का विरोध, काले कपड़े पहनकर मनाया काला दिवस...
- 3h ago
कोसीकलां नेशनल हाईवे पर तैयार हो रही पटाखा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। दीपावली के मद्देनजर छाता क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की।
सीओ ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्केट में पटाखों का परीक्षण या आतिशबाजी नहीं की जाएगी। वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा किया जाएगा और आग या चिंगारी पैदा करने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
वहीं, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को पर्याप्त अग्निशमन वाहन और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अग्निशमन यंत्रों को चालू हालत में रखने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।
बातचीत में सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कोसीकलां नेशनल हाईवे पर तैयार हो रही पटाखा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। दीपावली के मद्देनजर छाता क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। सीओ ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्केट में पटाखों का परीक्षण या आतिशबाजी नहीं की जाएगी। वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा किया जाएगा और आग या चिंगारी पैदा करने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को पर्याप्त अग्निशमन वाहन और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अग्निशमन यंत्रों को चालू हालत में रखने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके। बातचीत में सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!