मारपीट के मामले में वांछित आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, नौहझील पुलिस की कार्रवाई

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 8h Ago 131 Views


मथुरा के थाना नौहझील पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 6 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मानागढ़ी-चांदपुर खुर्द रोड स्थित निर्माणाधीन श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम चांदपुर खुर्द, थाना नौहझील के रूप में हुई है। आरोपी मारपीट से संबंधित मुकदमा संख्या 355/26 में वांछित था।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में थाना नौहझील पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now