वृंदावन में विधवा माताओं ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपराएं, दीप जलाकर मनाई खुशियों वाली दीपावली

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 8h Ago 92 Views


वृंदावन में दीपावली का पर्व विधवा और वृद्ध माताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सदियों पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए माताओं ने दीप जलाए, फूलों से रंगोली सजाई और खुशियों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया।

दरअसल, सुलभ होप फाउंडेशन के तत्वावधान में वृंदावन के गोपीनाथ जी मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल की शुरुआत करीब 14 वर्ष पहले संस्था के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने की थी। इसका उद्देश्य समाज में उपेक्षित जीवन जी रहीं विधवा माताओं को सम्मान, खुशियां और समानता का एहसास कराना है।

कार्यक्रम के दौरान माताओं ने रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई और दीप प्रज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया। इसके बाद सभी ने श्रद्धाभाव के साथ गोपीनाथ जी की आरती की और ठाकुरजी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान माताओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now