Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 07 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दीपावली से पहले पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर सीओ सख्त

कोसीकलां नेशनल हाईवे पर तैयार हो रही पटाखा मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। दीपावली के मद्देनजर छाता क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की।

सीओ ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्केट में पटाखों का परीक्षण या आतिशबाजी नहीं की जाएगी। वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा किया जाएगा और आग या चिंगारी पैदा करने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को पर्याप्त अग्निशमन वाहन और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अग्निशमन यंत्रों को चालू हालत में रखने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।

बातचीत में सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Previous News

दिवाली पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे आपका जीवन

Next News

बजरंग विद्या मंदिर में दीपावली की धूम, रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन