राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुईं अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं, चार दिवसीय शैक्षिक...
- 12h ago
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को करीब से जाना। कॉलेज के इतिहास विभाग की 35 छात्राओं का चार दिवसीय राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का नेतृत्व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मांडवी राठौर ने किया।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने जयपुर, अजमेर, पुष्कर और चित्तौड़गढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में छात्राओं ने विजय स्तंभ, राणा कुंभा महल, रानी पद्मिनी महल और जौहर स्थल का अवलोकन किया। वहीं जयपुर में आमेर किला, जयगढ़ किला, हवा महल और सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को देखा।
इसके अलावा अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दर्शन किए, जबकि पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जाना।
इस चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण ने छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को राजस्थान के इतिहास, कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को समझने का अवसर मिला।
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को करीब से जाना। कॉलेज के इतिहास विभाग की 35 छात्राओं का चार दिवसीय राजस्थान शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का नेतृत्व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मांडवी राठौर ने किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने जयपुर, अजमेर, पुष्कर और चित्तौड़गढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। चित्तौड़गढ़ दुर्ग में छात्राओं ने विजय स्तंभ, राणा कुंभा महल, रानी पद्मिनी महल और जौहर स्थल का अवलोकन किया। वहीं जयपुर में आमेर किला, जयगढ़ किला, हवा महल और सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को देखा। इसके अलावा अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दर्शन किए, जबकि पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जाना। इस चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण ने छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को राजस्थान के इतिहास, कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को समझने का अवसर मिला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!