वार्ड 47 की समस्याओं को लेकर बोर्ड बैठक में गरजीं पार्षद रेनू चौधरी, गंगाजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 5h Ago 109 Views


मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर 47 की पार्षद रेनू चौधरी ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्ट्रीट लाइट, जिम और पेयजल व्यवस्था को लेकर कई प्रस्ताव रखे। खासतौर पर पानी की टंकी टूटने के बाद से क्षेत्र में बनी पेयजल किल्लत के स्थायी समाधान के लिए गंगाजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया।

पार्षद रेनू चौधरी ने बताया कि पानी की समस्या के चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त ओजस्वी राज की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह पार्षदों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही पार्षद ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now