मथुरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड के जरिए खंगाला स्टेशन परिसर

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 13h Ago 165 Views


मथुरा। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार को मथुरा जंक्शन पर डॉग स्क्वायड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रशिक्षित स्वान मैक्स की सहायता से स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई।

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3 और 8 के साथ जनरल वेटिंग हॉल, स्लीपर वेटिंग हॉल और यात्रियों के आवागमन वाले प्रमुख स्थानों की जांच की गई। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग में खड़े वाहन, पार्सल कार्यालय, होल्डिंग एरिया और फुट ओवर ब्रिज पर भी सघन चेकिंग की गई।

RPF टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं, पार्सल और अन्य संदिग्ध सामग्री पर विशेष निगरानी रखी। डॉग स्क्वायड के स्वान मैक्स की मदद से संभावित विस्फोटक सामग्री की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों की व्यवस्थित जांच की गई।

रेलवे सुरक्षा बल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, रेलवे संपत्ति की रक्षा करना और किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकना है।

इस संबंध में RPF इंस्पेक्टर यूके कौशिक ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के सुरक्षा अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now