मथुरा में पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध तस्करी का खुलासा बिटुमिन से भरा टैंकर जब्त, एक गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 13h Ago 158 Views


मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटुमिन/पेट्रोलियम पदार्थ से भरे एक टैंकर को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर की रात महेन्द्रा वर्कशॉप फैक्ट्री एरिया में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने टैंकर को रोका। टैंकर चालक राजू उर्फ राजकुमार निवासी नगला पूठा, थाना महावन, पेट्रोलियम पदार्थ से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर टैंकर को कब्जे में ले लिया। बरामद टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 13 ET 5863 बताया गया है।

पूर्ति निरीक्षक फरह की तहरीर पर थाना रिफाइनरी में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा संख्या 366/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, पूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फूल सिंह यादव सहित पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम शामिल रही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now