चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई थराली पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

  • 1d Ago 233 Views


उत्तराखंड के चमोली जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थराली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

चमोली पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को थाना थराली पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट का पालन करते हुए गिरीश राम पुत्र दिगपाल राम, निवासी ग्राम लोल्टी, थाना थराली को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 79/2024 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस का कहना है कि वारंटी और वांछित अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now