ब्रेकिंग न्यूज़: 9-10 जुलाई को आधे शहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई

  • 4 days ago
  • 174 views


आगरा। शहर में पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार को कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग द्वारा शिवाजी मार्केट क्षेत्र में मुख्य पाइपलाइन को शिफ्ट करने का कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण निर्धारित समय तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार, पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए मुख्य लाइन को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसका असर शहर के कई मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद ही जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी।

जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि सप्लाई बहाल होने तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग का दावा है कि तकनीकी टीम तेजी से कार्य पूरा करने में जुटी है और समय पर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि शहर में पाइपलाइन मरम्मत और शिफ्टिंग के दौरान अक्सर जलापूर्ति प्रभावित होती है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने मांग की है कि इस तरह के कार्यों की सूचना पहले से व्यापक स्तर पर दी जाए, ताकि नागरिक वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now