5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 9h ago
आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की सिरकी मंडी में गैस सिलेंडर से लीकेज के चलते घर में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, लोहामंडी प्रभारी इंद्रजीत सिंह की तत्परता से बड़ा हादसा टलने की बात सामने आई है।
आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की सिरकी मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, झुलसे तीनों लोगों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। घटना के दौरान लोहामंडी प्रभारी इंद्रजीत सिंह की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली, जिससे बड़ा हादसा टलने की बात कही जा रही है।
आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की सिरकी मंडी में गैस सिलेंडर से लीकेज के चलते घर में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, लोहामंडी प्रभारी इंद्रजीत सिंह की तत्परता से बड़ा हादसा टलने की बात सामने आई है।आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की सिरकी मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, झुलसे तीनों लोगों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। घटना के दौरान लोहामंडी प्रभारी इंद्रजीत सिंह की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली, जिससे बड़ा हादसा टलने की बात कही जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!