Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 09 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, दो महिलाओं समेत तीन झुलसे

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की सिरकी मंडी में गैस सिलेंडर से लीकेज के चलते घर में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, लोहामंडी प्रभारी इंद्रजीत सिंह की तत्परता से बड़ा हादसा टलने की बात सामने आई है।

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र की सिरकी मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, झुलसे तीनों लोगों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। घटना के दौरान लोहामंडी प्रभारी इंद्रजीत सिंह की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य में मदद मिली, जिससे बड़ा हादसा टलने की बात कही जा रही है।

Previous News

आगरा में ऑपरेशन एक्सप्रेसवे तेज, ट्रैफिक पुलिस कर रही वाहनों की सघन जांच

Next News

एसएसपी दफ्तर पर गूंजे ‘यमुनापार पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे, पत्नी का आरोप—मारपीट के बाद पति को किया अगवा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई