5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 8h ago
मथुरा की पुष्प विहार कॉलोनी में प्रथम पहल फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर दुष्यंत जैन के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में आयोजित कराया गया।
प्रथम पहल फाउंडेशन, मथुरा द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर’ अभियान के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। श्री हरिश कुमार जैन, सर्राफ (नदबई वाले) ने अपने पुत्र दुष्यंत जैन के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल कराई।
शिविर में डॉ. शिवम गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, पैरामेडिकल टीम के काजल, संजय गोयल, रोशनी, दीपक और हाकिम सिंह ने पंजीकरण, जांच और दवा वितरण में सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रथम पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल (स्वीटी) ने कहा कि संस्था का उद्देश्य शहर से लेकर गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई जरूरतमंद व्यक्ति चिकित्सा सहायता से वंचित न रहे।
उन्होंने संस्था का संदेश “अब हमने ठाना है, शहर को स्वस्थ बनाना है” दोहराते हुए भविष्य में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रथम पहल फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मथुरा की पुष्प विहार कॉलोनी में प्रथम पहल फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर दुष्यंत जैन के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में आयोजित कराया गया। प्रथम पहल फाउंडेशन, मथुरा द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर’ अभियान के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। श्री हरिश कुमार जैन, सर्राफ (नदबई वाले) ने अपने पुत्र दुष्यंत जैन के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल कराई। शिविर में डॉ. शिवम गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, पैरामेडिकल टीम के काजल, संजय गोयल, रोशनी, दीपक और हाकिम सिंह ने पंजीकरण, जांच और दवा वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर प्रथम पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल (स्वीटी) ने कहा कि संस्था का उद्देश्य शहर से लेकर गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई जरूरतमंद व्यक्ति चिकित्सा सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने संस्था का संदेश “अब हमने ठाना है, शहर को स्वस्थ बनाना है” दोहराते हुए भविष्य में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रथम पहल फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!