5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 8h ago
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने कपड़े, पिट्ठू बैग और शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
मामला कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का है, जहां 7 अक्टूबर 2026 को हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे कोसी-शाहपुर रोड पर चौडरस नाले से लगभग 30 कदम पहले सड़क पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ ओमप्रकाश और उसके भाई लक्ष्मण, निवासी गांव बरका, थाना कोसीकलां, मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल नंबर UP 85 DE 1848, घटना के समय पहने गए कपड़े, एक पिट्ठू बैग और शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद करने की जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में आरोपी आशीष पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव बरका को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने कपड़े, पिट्ठू बैग और शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।मामला कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का है, जहां 7 अक्टूबर 2026 को हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे कोसी-शाहपुर रोड पर चौडरस नाले से लगभग 30 कदम पहले सड़क पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ ओमप्रकाश और उसके भाई लक्ष्मण, निवासी गांव बरका, थाना कोसीकलां, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल नंबर UP 85 DE 1848, घटना के समय पहने गए कपड़े, एक पिट्ठू बैग और शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में आरोपी आशीष पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव बरका को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!