वृंदावन में 11 अक्टूबर से सजेगा चार दिवसीय अग्र उत्सव, महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर होंगे भव्य आयोजन

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 1d Ago 108 Views


वृंदावन में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय अग्र उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। श्री अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों से लेकर सामाजिक सेवा, रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक आयोजनों तक कई गतिविधियां होंगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 14 अक्टूबर को छटीकरा रोड स्थित आनंदा वैली में आयोजित होने वाला भव्य अग्रसेन मेला रहेगा।

श्री अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और सचिव गौरव अग्रवाल ने होटल मुरलीवाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार युवाओं के सहयोग से अग्र उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है।

कार्यक्रमों की शुरुआत 11 अक्टूबर को नगर प्रभात फेरी और अग्र वाटिका में पूजन के साथ होगी। 12 अक्टूबर को अपना घर आश्रम में प्रभुमन सेवा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 13 अक्टूबर को गणेशीलाल अग्रवाल अतिथि गृह में स्वर्गीय दिनेशचंद अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 14 अक्टूबर को छटीकरा रोड स्थित आनंदा वैली में अग्रसेन मेले का आयोजन होगा। मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अग्र गौरव सम्मान समारोह, गेम जोन, बुटीक और फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, मेले में लकी ड्रॉ के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटी, टीवी, फ्रिज और चांदी के सिक्कों सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। समिति का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now