मथुरा में किसान नेता पवन चतुर्वेदी नजरबंद, जंतर-मंतर जाने से रोकने का आरोप

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 12h Ago 114 Views


दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी को मथुरा में नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। पवन चतुर्वेदी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें होली गेट स्थित उनके कार्यालय पर रोक दिया। शनिवार को कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात दिखाई दिया।

दरअसल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन को अन्य संगठनों और किसान यूनियनों का भी समर्थन मिला

इसी क्रम में मथुरा से भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी भी अपने संगठन के साथ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब सात बजे पुलिस प्रशासन ने उन्हें शहर के हृदय स्थल होली गेट स्थित कार्यालय पर ही रोक दिया।

पवन चतुर्वेदी ने बताया कि वह अपने संगठन के साथ जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाने से रोक दिया। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को उनके कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती के बीच पवन चतुर्वेदी अंदर बैठे नजर आए। फिलहाल, उन्हें नजरबंद किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now