5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 8h ago
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के दौरान महिंद्रा फाइनेंस और एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर से जागरूकता स्टॉल लगाया गया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय मेले में लोगों को बचत, निवेश, बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन और साइबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य आमजन को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना और डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जानकारी बढ़ाना है।
मथुरा जिले में पिछले वर्ष से ‘धन संवाद’ डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में जागरूकता स्टॉल लगाया गया, जहां लोगों को रोजमर्रा के आर्थिक प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित आम लोगों को बचत का महत्व समझाना, निवेश के विभिन्न माध्यमों की जानकारी देना और आर्थिक नियोजन के प्रति जागरूक करना है।
स्टॉल पर लोगों को लोन की समझ, बीमा के लाभ, बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, साइबर सिक्योरिटी, सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही डिजिलॉकर में जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
यह कार्यक्रम महिंद्रा फाइनेंस द्वारा प्रस्तुत और एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संचालन में एनआईआईटी फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर कुलदीप कुमार के साथ मथुरा लोकेशन प्रमुख एवं प्रशिक्षक राजेश गोस्वामी, रोशन गिरी, देवेंद्र सिंह, पायल रामटेके, अनूप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा और गौरव सिंह ने सहयोग किया।
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के दौरान महिंद्रा फाइनेंस और एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर से जागरूकता स्टॉल लगाया गया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय मेले में लोगों को बचत, निवेश, बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन और साइबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य आमजन को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना और डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जानकारी बढ़ाना है। मथुरा जिले में पिछले वर्ष से ‘धन संवाद’ डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में जागरूकता स्टॉल लगाया गया, जहां लोगों को रोजमर्रा के आर्थिक प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित आम लोगों को बचत का महत्व समझाना, निवेश के विभिन्न माध्यमों की जानकारी देना और आर्थिक नियोजन के प्रति जागरूक करना है। स्टॉल पर लोगों को लोन की समझ, बीमा के लाभ, बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, साइबर सिक्योरिटी, सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही डिजिलॉकर में जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। यह कार्यक्रम महिंद्रा फाइनेंस द्वारा प्रस्तुत और एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संचालन में एनआईआईटी फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर कुलदीप कुमार के साथ मथुरा लोकेशन प्रमुख एवं प्रशिक्षक राजेश गोस्वामी, रोशन गिरी, देवेंद्र सिंह, पायल रामटेके, अनूप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा और गौरव सिंह ने सहयोग किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!