स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
आगरा के कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब आसपास से स्कूल बसें, वैन और अन्य वाहन गुजर रहे थे। गनीमत रही कि सड़क धंसने की घटना स्कूल की छुट्टी से कुछ मिनट पहले हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते वाहनों को रोक दिया, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि हाल की भारी बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया। सूचना मिलने पर नगर निगम और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यदि यह घटना कुछ मिनट बाद होती, तो स्कूल के बच्चों से भरे वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इस घटना के बाद शहर में बरसात के दौरान सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर